रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: सैफनी। बुधवार को नगर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस नगर स्थित मदरसा नूर उल उलूम से शुरू हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोग नात और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने लंगर लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को तबर्रुक बांटा। जुलूस नगर के विभिन्न परंपरागत रास्तों से होता हुआ दोपहर के समय हजरत शेख भूरे शाह बाबा के आस्ताने पर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान शहर इमाम कारी अतीकुर्रहमान अशरफी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई। जुलूस के दौरान लोगों ने नबी-ए-पाक की आमद की खुशी का इजहार किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे आयोजन को लेकर उर्स इंतजामिया कमेटी की ओर से भी...