Rampur News: सैफनी में अज्ञात चोर बाजार से उड़ा ले गया बाइक, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
रामपुर, नवम्बर 29 -- Rampur News: सैफनी कस्बे के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक ने बाजार से लौटकर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैफनी कस्बे के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी जाहिद पुत्र हसमत के मुताबिक, उसने कुछ दिन पहले लहटौरा गांव निवासी सचिन पुत्र सतीश कुमार से काले रंग की होंडा शाइन बाइक खरीदी थी। आर्थिक तंगी के चलते बाइक का नामांतरण अभी उसके नाम नहीं हो सका था। शनिवार 28 नवंबर को वह बाइक लेकर सैफनी के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गया था। बाइक बाजार में खड़ी कर वह खरीदारी करने लगा। करीब 20 मिनट बाद वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास के लोगों से पूछताछ और तलाश के बाद भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.