रामपुर, जुलाई 8 -- Rampur News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को नगर पंचायत सैफनी में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने भूड़ा मणि आश्रम, माता बेला भवानी मंदिर परिसर तथा गंगा किनारे स्थित श्मशान भूमि में 100 से अधिक पौधे रोपे। बजरंग दल के विभाग संयोजक विशालवीर तूफानी ने बताया कि 5 से 12 जुलाई तक आयोजित सेवा सप्ताह के दौरान देशभर में पौधारोपण अभियान और निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ संगठन समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जलवायु संतुलन बनाए रखने, भूजल स्तर बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Balia News: पौध वितरण अभि...