Rampur News: सेवा संकल्प अभियान में 400 लोगों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र एवं रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। दोनों स्थानों पर करीब 400 लोगों ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने रोड सिग्नल से संबंधित सवाल-जवाब के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड गौरव सिंह ने सड़क सुरक्षा तथा सड़कों पर बने विभिन्न मार्किंग के महत्व के बारे में बताया। सेवा शिविरों में पहुंच रहे 3300 से अधिक प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की गईं। इसी अभियान के तहत 24 हजार लोगों ने श्रमदान भी किया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.