रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: शाहबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक शाहबाद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. आसिफ ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने, खानपान और दैनिक जीवनशैली में जरूरी बदलाव करने की सलाह दी गई। जांच के दौरान विद्यार्थियों को दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना रहा। यह भी पढ़ें- Haridwar News: 342 छात्र छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...