Rampur News: सेल्समैन को तमंचे की बट से पीटा,चार पर केस दर्ज
रामपुर, नवम्बर 29 -- Rampur News: शराब की दुकान पर कैंटीन संचालक से गाली-गलौज और मारपीट का विरोध करना सेल्समैन को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने सेल्समैन के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहबाद थाना क्षेत्र के खंजीपुरा गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर धमोरा निवासी सूरज गुप्ता की कैंटीन है। 27 नवंबर की शाम करीब सात बजे परौता निवासी सेल्समैन निरपेंद्र कुमार दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान चार लोग शराब खरीदने पहुंचे। शराब लेने के बाद चारों कैंटीन में बैठकर पीने लगे। करीब एक घंटे बाद उन्होंने दोबारा शराब पी और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि कैंटीन संचालक ने इसका व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.