Rampur News: सुग्रीव-राम मित्रता और बाली वध का भावपूर्ण मंचन
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: रामपुर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वाला नगर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात वृंदावन, मथुरा के ब्रज विलास रामलीला मंडल के कलाकारों ने सुग्रीव-राम मित्रता, बाली वध और सीता की खोज के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामकथा के विभिन्न भावनात्मक और धार्मिक प्रसंगों से जोड़ दिया। मंचन की शुरुआत सुग्रीव-राम मित्रता के प्रसंग से हुई। भगवान श्रीराम ने सुग्रीव को बाली के अत्याचार से मुक्ति दिलाने और न्याय दिलाने का वचन दिया। इसके बाद बाली-सुग्रीव युद्ध और बाली वध का मंचन किया गया। भगवान राम के सहयोग से सुग्रीव को किष्किंधा का राज्य प्राप्त हुआ। इस प्रसंग के माध्यम से धर्म, न्याय और मित्रता के महत्व को दर्शाया गया। इसके बाद सीता की खोज का मार्मिक प्रसंग मंचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.