Rampur News: सील तोड़कर दोबारा फर्जी क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज
रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र के ग्राम ढकिया में अवैध रूप से चल रहे जनता हेल्थ केयर सेंटर के संचालक विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना डिग्री प्रैक्टिस करने की शिकायत पर 23 जून को इस क्लीनिक को सील किया था। इसके बाद आरोपी ने सरकारी सील तोड़कर दोबारा फर्जी तरीके से लोगों का इलाज शुरू कर दिया। लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने, आदेशों की अवहेलना करने और जनता की जान जोखिम में डालने के आरोप में आरोपी के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.