रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद। सावन के आखिरी सोमवार के मद्देनजर शाहबाद क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार को क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकीनंदन ने खुद मोर्चे पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लिया। सीओ देवकीनंदन ने अपने सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों और रूट डायवर्जन स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए, ताकि कांवड़ियों और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की राह पर एसपी की नजर, डायवर्जन से लेकर टो...