रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: रामपुर। गांवों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के सम्मान में बरेली की पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शाहबाद क्षेत्र के ग्राम प्रहरी प्रकाश को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम मीरापुर निवासी प्रकाश पुत्र बहोरी को मंच पर बुलाकर पगड़ी पहनाई और उपहार भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर प्रकाश के चेहरे पर खुशी झलक उठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। इसके साथ ही कई ग्राम प्रहरियों को मोबाइल फोन भी प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- पहले रहनुमा ही कराते थे चोरी-छिनैती, बरेली में बोले योगी; ग्राम प्रहरियों को दिया डबल गिफ्ट मुख्यम...