Rampur News: सीएम की सभा में बैनर दिखाने वाला युवक जेल भेजा
रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। मुख्यमंत्री की 30 जून को शाहबाद में हुई जनसभा के दौरान प्रशासन पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लिखे बैनर के साथ पहुंचे अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव परचई निवासी सरबन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जनसभा के दौरान पुलिस ने मौके पर ही उससे बैनर छीन लिया था। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- भूमाफियाओं के खिलाफ भाकपा (माले) का प्रदर्शन, सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लक्खी शाह को सपाइयों ने याद किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.