Rampur News: सिलबट्टे से सिर कूचकर पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
रामपुर, अक्टूबर 5 -- Rampur News: स्वार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूबरा मुस्तेहकम के मझरा सीतारामपुर में रविवार रात घरेलू कहासुनी में आपा खोए पति ने घर में रखे भारी-भरकम सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर अपनी 35 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के लहुलुहान शव और अपने दो मासूम बच्चों को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव निवासी धर्मेंद्र सैनी पुत्र रमेश सैनी की रविवार रात करीब नौ बजे पत्नी रीना सैनी से किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर धर्मेंद्र ने घर में रखा सिलबट्टा उठाकर रीना के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से रीना की मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.