Rampur News: सिंदूर उत्सव के बाद बंगाली समाज ने मां दुर्गा को दी विदाई
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: रामपुर के आदर्श धर्मशाला में बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। कई दिनों से चल रहे पूजा कार्यक्रम के अंतिम दिन बंगाली समाज के लोगों ने मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने सिंदूर उत्सव मनाकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सिंदूर उत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इसके बाद दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। इस दौरान भक्तों में मां दुर्गा के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का भाव नजर आया। पूजा महोत्सव के दौरान बंगाली समाज के लोगों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.