रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: आदर्श धर्मशाला में बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। कई दिनों से चल रहे पूजा कार्यक्रम के अंतिम दिन बंगाली समाज के लोगों ने मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने सिंदूर उत्सव मनाकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सिंदूर उत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इसके बाद दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान भक्तों में मां दुर्गा के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का भाव नजर आया। यह भी पढ़ें- Noida News: ग्रेनो में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदा किया पूजा महोत्सव के दौरान बंगाली समाज के लोगों ने परंपरागत रीत...