रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। सावन के तीसरे सोमवार को चंदौसी मार्ग स्थित प्राचीन लक्खी बाग शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर में कतारें लगी रहीं। नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर परिसर में लगातार चौथे वर्ष सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। नवदुर्गा मंदिर के महंत नितिन भारद्वाज के आह्वान पर 108 दंपतियों ने 108 पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। आयोजन में आचार्य नितिन भारद्वाज, दिलीप शर्मा, सुबोध शर्मा, पवन भारद्वाज, स्पर्श शर्मा, चंदन गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, विजय गुप्ता, आशीष शर्मा और प्रबल गुप्ता रहे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पाण्डेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक को ...