Rampur News: साले पर पत्नी-बेटी के अपहरण का आरोप, केस दर्ज
रामपुर, नवम्बर 25 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति ने अपने साले पर दोनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शहर निवासी आसिम ने बताया कि 16 नवंबर को उसकी पत्नी अस्पताल गई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। आसिम का आरोप है कि उसका साला जलीस उसकी पत्नी और बेटी को अपने साथ ले गया है। 17 नवंबर को पत्नी के फोन से कॉल आई, जिसमें उसने मेरठ में होने और बेटी के साथ होने की जानकारी दी। काफी तलाश के बाद आसिम ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद जलीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.