रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: धमोरा पंप के सामने साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। साईकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय मदनलाल पुत्र विहारी लाल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीननगर निवासी गाँव का चौकीदार है। वह बुधवार को साप्ताहिक बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रहे थे जैसे ही बह बाइपास पर पहुंचे तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...