Rampur News: साइकिल पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
रामपुर, जुलाई 12 -- Rampur News: रामपुर। शहर में पिछले आठ वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे शिक्षकों के प्रसिद्ध समूह दीनबन्धु सेवा दल की ओर से रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक समाजिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आर्थिक रूप से पिछड़े व जरूरतमंद परिवारों के 33 मेधावी विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। सेवादल द्वारा लगातार पांचवें वर्ष इस साइकिल वितरण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। समाज को एक सकारात्मक और नया संदेश देने के उद्देश्य से इस बार के साइकिल वितरण कार्यक्रम को मात-पिता को समर्पित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज की सम्मानित वरिष्ठ महिला नागरिकों कमलेश भाटिया, इमरती देवी, शकुंतला शर्मा और शकुंतला सिंह द्वारा बच्चों को साइकिलें सौंपी गईं। उन्होंने कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.