रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: शाहबाद। मंगलवार को ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव नादरगंज निवासी भूरी अपने भतीजे विजय के साथ बाइक से शाहबाद आ रही थीं। मधुकर गांव के पास अचानक एक सांड सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी शाहबाद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...