Rampur News: ससुराल में महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा
रामपुर, अक्टूबर 1 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के आगापुर निवासी राजवती ने तहरीर में बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके में रहती हैं और कभी-कभी भोट थाना क्षेत्र के कोयला गांव स्थित ससुराल जाती हैं। 23 सितंबर को वह ससुराल गई थीं। आरोप है कि 25 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे शौचालय और स्नानघर की बात को लेकर देवर जगन, सास रामवती, ननद भागवती और ननदोई भूरा ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप लगाया कि मारपीट में उसके सीने, हाथ और पैर में चोटें आईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.