Rampur News: ससुराल पहुंचते ही विवाहिता से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: शाहबाद में पति से विवाद के बाद मायके गई विवाहिता मंगलवार सुबह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही ससुरालियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव धुरियाई निवासी रजनी के मुताबिक सोमवार रात उसका पति सुदीप से विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसका भाई उसे मायके ले गया था। मंगलवार सुबह उसका भाई उसे लेकर ससुराल पहुंचा। आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की। मारपीट में विवाहिता के शरीर पर चोटें आईं। इसके बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.