Rampur News: ससुराल आए युवक को लाठी डंडो से पीटा, केस दर्ज
रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में घर जाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी अर्जुन सिंह के मुताबिक 21 सितंबर की रात वह शाहबाद के मोहल्ला वरबलान में अपनी ससुराल आया था। इसी दौरान घर जाने को लेकर खेमपाल ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लाठी-डंडों से मारपीट में तीन पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.