Rampur News: सवारी का इंतजार कर रहे होटल संचालक को मारी टक्कर, मौत
रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: रामपुर में शंकरपुर चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे होटल संचालक 26 वर्षीय साजिद को रांग साइड से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र के कमोरा गांव निवासी साजिद खाने का होटल चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार को वह शंकरपुर चौराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शंकरपुर की तरफ से रांग साइड में आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साजिद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल साजिद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.