रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: सलाखें रिश्तों को कैद कर सकती हैं, लेकिन भाई-बहन के प्यार को नहीं। रक्षाबंधन पर जिला कारागार में कुछ ऐसा ही भावुक नजारा देखने को मिला। शुक्रवार सुबह से ही जेल के मुख्य गेट पर बहनों की भीड़ जुटने लगी थी। किसी के हाथ में राखी थी तो किसी के साथ मासूम बच्चे। सभी के चेहरे पर एक ही इंतजार था कब भाई सामने आएगा और उसकी कलाई पर राखी बांधकर बहन अपने प्यार का धागा बांधेगी। जैसे ही बहनों को अपने भाइयों के सामने पहुंचने का मौका मिला, माहौल बदल गया। महीनों और कई बार वर्षों बाद सामने आए भाई को देखकर बहनों की आंखें भर आईं। हाथ में राखी लिए बहन भाई की कलाई थामती तो आंसू खुद-ब-खुद आंखों से निकल पड़ते। भाई भी बहन की आंखों में आंसू देखकर खुद को रोक नहीं पाए। कुछ पल के लिए जेल की ऊंची दीवारें, सलाखें और पहरे सब पीछे छूट गए और सा...