Rampur News: सर्प दंश से छात्रा की मौत
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: बिलासपुर। उत्तराखंड सीमा से सटी प्रीत विहार कालोनी निवासी 12 वर्षीय छात्रा की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे बाइक से लेकर कई अस्पतालों और नर्सिंग होम पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। जानकारी के अनुसार कक्षा पांच में पढ़ने वाली नैना को बुधवार शाम करीब चार बजे घर के पास स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में झाड़ू लगाते समय सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. माणिक अग्रवाल के अनुसार परिजन बालिका को अस्पताल लाने में देर कर चुके थे और जब उसे लाया गया, तब उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पिता मंगली सिंह ने बताया कि बेटी को बचाने की उम्मीद में वे उसे जोसेफनगर स्थित स्नेक हॉस्पिटल, रुद्रपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.