Rampur News: सरस्वती शिशु मंदिर में हुई वेश प्रतियोगिता
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: मिलक, संवाददाता। नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को वेष प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में शिशु वाटिका से लेकर प्राथमिक कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी वेशभूषा और प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनन्द पाल सिंह एवं प्रभारी विवेक कुमार गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने अलग-अलग वेशभूषा में मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, कार्यक्रम में निर्णायक मंडल द्वारा बच्चों की वेशभूषा, आत्मविश्वास, बोलने की शैली और मंच पर प्रस्तुति के आधार पर अंक दिए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.