रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: ​रामपुर में सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में मंगलवार को अंडर-14, 17 और 19 बालक व बालिका वर्ग की जनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता भारद्वाज द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। ​प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित शिक्षकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडलीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक हरपाल सिंह, सलीग यूसूफ जैदी, प्रकाश किश्तवाल, प्रातेश श्रीवास्तव एवं वर्षा शर्मा का विशेष योगदान रहा। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी :​बालक वर्ग (अंडर-14)-शिवांश यादव, अभिनव, आदर्श,...