Rampur News: सरस्वती विद्या मंदिर में जनपदीय बास्केटबॉल, मलखम्ब व भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं 20 अगस्त से
रामपुर, अगस्त 19 -- Rampur News: रामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शैक्षिक सत्र 2026-27 की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशों के क्रम में यह प्रतियोगिताएं 20 अगस्त से प्रारंभ होंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि बालक वर्ग के लिए बास्केटबॉल प्रतियोगिता 20 अगस्त को, बालक-बालिका वर्ग के लिए मलखम्ब प्रतियोगिता 22 अगस्त को तथा बालक वर्ग के लिए भारोत्तोलन प्रतियोगिता 27 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में प्रात: 9:00 बजे से आयोजित की जाएगी। जिले के समस्त राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को व्यायाम शिक्षक की देख-रेख में नियत समय पर प्रतिभाग हेतु भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.