रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: स्वार क्षेत्र के ग्राम इमरताराय में एक महिला द्वारा सरकारी योजना का लाभ दिलाने और सिलाई मशीन देने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ​ग्राम इमरताराय निवासी महिलाओं ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया के गत 1 सितंबर 2026 को गांव में प्रीति पत्नी अनिल कुमार निवासी कुंडेश्वरी थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर नाम की एक महिला आई। उसने खुद को सरकारी प्रतिनिधि बताते हुए दावा किया कि वह महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने आई है।

सरकारी योजना और सिलाई मशीन का झांसा ​आरोपी महिला ने ग्रामीणों को झांसा दिया कि प्रत्येक महिला के बैंक खाते में सरकार की तरफ स...