Rampur News: समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: स्वार। ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह गिल के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी स्वार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने स्वास्थ्य, बिजली, फसल खरीद और जलभराव से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में ये भी कहा गया कि क्षेत्र में संक्रामक रोगों को देखते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर अथवा विशेष स्वास्थ्य टीम की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खेमपुर, रुस्तमनगर सहित आसपास के गांवों में जलभराव से फसलों को हुए नुकसान की जांच कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.