Rampur News: सड़क हादसे में दो मजदूर घायल
रामपुर, अगस्त 30 -- Rampur News: लालपुर रोड पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दो मजदूर घायल हो गए। गंभीर हालत में एक को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है। हादसा थाना टांडा क्षेत्र के लालपुर सैदनगर रोड का है। लालपुर की ओर से दलपतपुर जा रही अनियंत्रित पिकअप ने दर्शनपुर गांव के पास बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में किसान चंदा घायल हो गया। हादसे के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे पिकअप चालक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में दर्शनपुर गांव निवासी मजदूर शराफत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर शराफत को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.