Rampur News: सचिव से स्पष्टीकरण तलब, एडीओ पंचायत करेंगे जांच
रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: शाहबाद। क्षेत्र के रवानी पट्टी उदा निवासी जिंदा महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम आदेश कुमार ने बीडीओ से रिपोर्ट तलब की है। प्रकरण में ब्लॉक स्तर से ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि, मामले की जांच एडीओ पंचायत सुरेश कुमार को सौंपी गई है। एडीओ पंचायत आवेदन, सत्यापन, ऑनलाइन एंट्री और रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि किस स्तर पर चूक हुई और जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ धीरेन्द्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.