Rampur News: सचिवों के न पहुंचने से 80 सहकारी समितियों पर खाद वितरण प्रभावित
रामपुर, अक्टूबर 28 -- Rampur News: सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सीधे किसानों पर पड़ रहा है। जिले की 80 सहकारी समितियों पर लगातार दूसरे दिन भी खाद वितरण प्रभावित रहा। मंगलवार के बाद बुधवार को भी कई समितियों पर ताले लटके रहे। सचिवों के नहीं पहुंचने से खाद लेने पहुंचे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। धान की कटाई के बाद गेहूं, सरसों और दूसरी रबी फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सहकारी समिति कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण समितियों पर नियमित कामकाज ठप है। खाद वितरण के साथ ही किसानों से जुड़े दूसरे कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से किसान खाद लेने समितियों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन ताले लटके होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। इससे किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.