Rampur News: संस्कृति की याद दिलाते हैं मंचन: पालिकाध्यक्ष
रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: बिलासपुर। सोमवार की रात नगर के मोहल्ला कायस्थान में आयोजित श्री कृष्णलीला मंचन का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल और गुरकीरत सिंह औलख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा गणेश पूजन कर मंचन की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह को संबोधित कर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि श्रीकृष्ण लीला और रामलीला का मंचन हमें हमारी गौरवशाली संस्कृति की याद दिलाता है। यह धार्मिक आयोजन हमें समाज से बुराइयों को दूर करने और अच्छाई का संदेश फैलाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारें और ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: भगवान श्रीराम की लीला को सजेगा मंच इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.