Rampur News: संविदा एएनएम कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: स्वार। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा एएनएम कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने नियमितीकरण समेत संविदा पर कार्य करने के दौरान आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। एएनएम कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक सतीश कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि लंबे समय से संविदा पर कार्य करने के बावजूद उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांगों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगी।ज्ञापन यह भी पढ़ें- संविदाकर्मी आज से डिजिटल स्ट्राइक करें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.