रामपुर, अक्टूबर 4 -- Rampur News: संपत्ति विवाद को लेकर रंजिश में एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट, गला दबाने और तमंचे की बट व घूंसे से हमला करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद नईम तला घेर निवासी मोहम्मद अमीन ने रिपोर्ट में बताया कि उनका भाई जमीर अहमद उनसे संपत्ति को लेकर रंजिश मानता है। आरोप है कि 23 अगस्त को उनका करीब 13 वर्षीय बेटा अजमी, किले के अंदर स्थित एलआईयू ऑफिस से पान दरीबे वाले गेट की ओर जा रहा था। इसी दौरान यासीन, उसके बेटे तौसीफ, जमीर अहमद और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया。

मारपीट का कारण आरोप है कि आरोपियों ने युवक से उसके पिता और जमीर के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ...