रामपुर, सितम्बर 26 -- Rampur News: संपत्ति विवाद की रंजिश में 13 वर्षीय किशोर का गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और तमंचे की बट व घूंसों से हमला करने के आरोप के मामले में कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट में मोहम्मद अमीन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से पत्र देकर कहा कि उसका अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 23 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे उसका 13 वर्षीय पुत्र मिस्वाह उल हक उर्फ अजीम किले के अंदर एलआईयू कार्यालय के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने किशोर को घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर किशोर का गला दबाया और तमंचे की बट व घूंसों से उसके सिर पर हमला कर दिया। मारपीट में किशोर बेहोश हो गय...