रामपुर, अक्टूबर 28 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि अभी तक युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम गांव निवासी युवक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे अवसाद में आकर युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। वहीं, युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से मामला संदिग्ध बना हुआ है। परिवार के लोग युवक की मौत से सदमे में हैं। घटना को लेकर गांव में भी चर्चा होती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...