रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने पहुंचे भाइयों को वह घर में बेसुध हालत में मिली। दोनों भाई आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद मायके वाले जहर देकर मारने का आरोप लगाने लगे। इस बीच शनिवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के दौरान मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उधर,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लंबी बीमारी से होना आया है।

महिला की पहचान और परिवार पुराना गंज...