Rampur News: संजय कपूर-मामून शाह की अपील पर सुनवाई टली
रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में 450-450 रुपये के जुर्माने से दंडित कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय कपूर और चेयरमैन पति मामून शाह की अपील पर मंगलवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 14 अक्तूबर को सुनवाई होगी। मालूम हो कि 19 जुलाई 2019 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी के निकट फेमिली चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। घटना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- अंतरिम आदेश के उल्लंघन पर बाद में भी चल सकती है अवमानना की कार्रवाई: हाईकोर्ट जिसमें पूर्व विधायक संजय कपूर, कांग्रेस नेता मुतिउर रहमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.