रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: ​रामपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत मिलक ब्लॉक के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रठौंडा में कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक एवं एआईसीसी जनपद पर्यवेक्षक मनोज तिवारी रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक नींव होते हैं। उनका सम्मान और स्वाभिमान ही संगठन की दिशा और दशा तय करता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें बूथ स्तर तक जिम्मेदारी सौंपना है।

कार्यकर्ताओं की भूमिका पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। जब तक बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित स्थान और सम्मान नहीं मि...