Rampur News: संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को मिलर्स तक पहुंचाएं
रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: केमरी। पश्चिम उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक केमरी स्थित गुप्ता राइस मिल पर आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता के आह्वान पर संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को मिलर्स तक पहुंचाना रहा। संगठन के प्रदेश महामंत्री एकांश गुप्ता का मिलर्स स्वामियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद राइस मिलर्स ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एसोसिएशन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान तमाम राइस मिलर्स ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष नजारुल हसन और जैद पाशा ने संगठन की मजबूती तथा मिलर्स की एकता के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में अनुज गुप्ता, हाजी पुत्तन अली, कय्यूम अली, शानू,कबीर अहमद, हाजी इशाकुल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.