Rampur News: संकीर्तन में गूंजे सूफी संतों एवं अष्टछाप कवियों के पद
रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: रामपुर। राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से कुंज विहार, आवास विकास कॉलोनी में भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में सूफी संतों एवं अष्टछाप कवियों की पदावलियों का भावपूर्ण गायन कर भक्तिमय वातावरण का सृजन किया गया। कार्यक्रम में दिग्गज भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दिनेश अग्रवाल, आदित्य वर्मा, पिया, नवीन गुप्ता, राधा गुप्ता, अमिता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल आदि ने भजन गाए। गणेश वंदना, श्री कृष्ण स्तुति, श्री राधा स्तुति, गुरू वंदना के बाद ठाकुर जी व युगल सरकार के भजन हुए। मोहे लागी लगन गुरु चरणन की, ष्ऐसा क्या काम किया हमने तेराए जो मेरा हाथ तुमने थाम लिया, सहित अनेक भक्तिमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भजनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.