रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। राम जन्म का समाचार मिलते ही अयोध्या में खुशियां छा गईं। बधाई गीतों और सोहर से रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा। मंचन में रावण और अन्य राक्षसों के अत्याचारों से परेशान देवताओं ने भगवान विष्णु से पृथ्वी पर अवतार लेने की प्रार्थना की। इसके बाद संतान प्राप्ति के लिए गुरु वशिष्ठ की सलाह पर राजा दशरथ ने श्रृंगी ऋषि से पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ कुंड से प्रकट अग्निदेव ने राजा दशरथ को खाने के लिए कुछ दिया, जिसे उन्होंने तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा में वितरित किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रामजन्म की लीला के मंचन में जयकारों से गूंजा पंडालचारों भाइयों के जन्म और नामक...