Rampur News: श्री जगन्नाथ रस कथा का आयोजन आज से,तैयारियां पूरी
रामपुर, जुलाई 18 -- Rampur News: उत्सव पैलेस में आध्यात्मिक रस की वर्षा होने जा रही है। श्री जगन्नाथ जी की महिमा पर आधारित भव्य श्री जगन्नाथ रस कथा का आयोजन आज शाम चार बजे से शुरू किया जा रहा है, जिसको लेकर आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा स्थल को सुंदर फूलों और विद्युत लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने, पीने के पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कथा व्यास द्वारा भगवान जगन्नाथ की लीलाओं, रथयात्रा के महत्व और उनके दिव्य प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.