Rampur News: श्रीराम के अग्निबाण से जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला
रामपुर, अक्टूबर 22 -- श्रीराम-रावण युद्ध और पुतला दहन Rampur News: शाहबाद में बुधवार को श्रीराम लीला मंचन में रामलीला मैदान में श्रीराम रावण के युद्ध की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम और रावण की सेनाओं के मध्य भीषण युद्ध का मंचन कलाकारों ने बड़े ही रोचक ढंग से किया। दोनों के बीच काफी समय तक युद्ध किया गया। कभी श्रीराम तो कभी रावण की सेना भारती पड़ती नजर आए। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में वाण मारकर रावण का अंत कर दिया। वहीं, रावण के पुतले पर अग्निवाण चलाते ही रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा। रावण व मेघनाद के पुतलों का दहन होते ही लोग प्रभु राम की जय जयकार करने लगे। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह ने शिरकत की। विधायक व विधायक पति दिलीप सिंह लोधी ने श्रीराम और रामनयण की आरती की। युद्ध में हनुमान का रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.