Rampur News: श्रीराम कथा के छठे दिन गूंजा विनम्रता का संदेश
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: बिलासपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में गुरुवार को आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा कि आज का मनुष्य अपने अहंकार के कारण गुरुजनों के चरणों में झुकने से कतराता है। उसे लगता है कि झुकने से उसका सम्मान कम हो जाएगा, जबकि सच इसके विपरीत है। अहंकारी व्यक्ति जीवन में चाहे जो कुछ भी हासिल कर ले, लेकिन वह ईश्वर की कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से हमेशा वंचित रहता है। कथा श्रवण करने मुख्य रूप से योगेश कुमार अग्रवाल, अरुण गर्ग, श्यामाधार अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, मुदित गोयल, जगदीश पाल चौहान आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: बड़ों के दिल में जगह बनाने का संस्कार है: कथा व्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.