Rampur News: श्रीनाथ जी के जयकारों से गूंजी गलियां, भजनों पर थिरके भक्त
रामपुर, जुलाई 8 -- Rampur News: रामपुर। 18 से 21 जुलाई तक कोसी मार्ग उत्सव पैलेस श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व गौ सेवा परिवार की ओर से बुधवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान भक्त भजनों पर झूमते दिखाई दिए। शहर की गलियां जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजायमान हो गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, भक्ति एवं श्रीनाथ जी के प्रति प्रेम और जुड़ाव को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Rampur News: प्रभात फेरी निकाल दिया रसकथा का निमंत्रण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.