Rampur News: श्रीनाथजी की रस कथा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: रामपुर। गो सेवा परिवार फाउंडेशन द्वारा 18 से 21 जुलाई तक उत्सव पैलेस में आयोजित होने जा रहे श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कथा प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए सेवाभावियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत करीब 70,000 किमी की यात्रा कर वृन्दावन से पधारे पूज्य गोपेश कृष्ण दास जी महाराज ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के संकल्प को दोहराया। इसके साथ ही महाराज जी रामपुर प्रवास के दौरान ठाकुरद्वारा मंदिर में आयोजित भव्य श्री जगन्नाथ यात्रा में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन कर भक्तों की श्रद्धा की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.