रामपुर, सितम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर। गोपाल सेवा समिति की बैठक बुधवार को प्रिंस पार्क में आयोजित हुई। इसमें श्राद्ध पक्ष के अवसर पर भारत गोल्डन क्राउन में 28 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसका समापन चार अक्टूबर को भंडारे के साथ होगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित कन्हैयालाल शर्मा करेंगे। बैठक में कथा की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जी.के. श्रीवास्तव, नरेश चंद शर्मा, अमरीश कुमार गुप्ता, संदेश अग्रवाल, मीना अग्रवाल, बीना अग्रवाल, राम कुमार प्रजापति और मधु बंसल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...